Uncategorized

गांधी के सत्य-अहिंसा के विचार आज भी प्रासंगिक : सुदेश

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

सिल्ली: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने सिल्ली विधानसभा क्षेत्र स्थित पार्टी कार्यालय में गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके सत्य, अहिंसा, शांति, सादगी और सामाजिक समरसता के विचारों को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।

सुदेश महतो ने कहा कि गांधीजी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। हिंसा, सामाजिक भेदभाव और असहिष्णुता से जूझ रही दुनिया को उनके सिद्धांत नई दिशा देने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि गांधीजी का जीवन सत्य की शक्ति, अहिंसा के साहस और समाज के अंतिम व्यक्ति के प्रति संवेदनशीलता का संदेश देता है। न्यायपूर्ण, समतामूलक और मानवीय समाज के निर्माण के लिए इन मूल्यों को अपनाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि गांधीजी के विचार केवल इतिहास का हिस्सा नहीं, बल्कि वर्तमान चुनौतियों का सामना करने और बेहतर भविष्य के निर्माण की प्रेरणा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *