जेपीएससी घेराव पर कांग्रेस का भाजपा पर पलटवार

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने भाजपा के प्रस्तावित जेपीएससी घेराव को राजनीतिक पाखंड और युवाओं को गुमराह करने का प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र में 12 वर्षों से सत्ता में रहने वाली भाजपा पेपर लीक की घटनाएं रोकने और युवाओं को रोजगार देने में विफल रही है, इसलिए उसे जेपीएससी मुद्दे पर आंदोलन का नैतिक अधिकार नहीं है।

श्री सिन्हा ने आरोप लगाया कि नीट, यूजीसी-नेट सहित कई परीक्षाओं में अनियमितताओं के दौरान भाजपा सरकार ने छात्रों की आवाज दबाई। उन्होंने कहा कि झारखंड की गठबंधन सरकार पारदर्शी और समयबद्ध नियुक्ति प्रक्रिया के लिए प्रतिबद्ध है तथा किसी भी शिकायत पर कानून के अनुसार कार्रवाई करती है। कांग्रेस ने भाजपा पर युवाओं के मुद्दों का राजनीतिक लाभ लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी निष्पक्ष भर्ती और रोजगार के लिए संघर्ष करती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *