मतदाता सूची पुनरीक्षण में सिमडेगा सबसे आगे, रांची सबसे पीछे

रांची: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर झारखंड में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम में सिमडेगा जिला 20 जुलाई 2026 तक 86.50 प्रतिशत डिजिटाइजेशन के साथ राज्य में पहले स्थान पर है। जिले की उपायुक्त कंचन सिंह के नेतृत्व में यह उपलब्धि हासिल हुई।

सिमडेगा जिले के कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र में 89 प्रतिशत तथा सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र में 84 प्रतिशत मतदाताओं के गणना प्रपत्र (इन्यूमरेशन फॉर्म) का डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है। राज्य में कोडरमा (82.60%) दूसरे और लोहरदगा (80.47%) तीसरे स्थान पर हैं। वहीं दुमका, गढ़वा और पश्चिमी सिंहभूम भी शीर्ष जिलों में शामिल हैं। दूसरी ओर रांची 56.41 प्रतिशत के साथ सबसे निचले स्थान पर है। राज्यभर में कुल 2 करोड़ 64 लाख 63 हजार 236 मतदाताओं के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य जारी है। निर्वाचन आयोग ने सभी जिलों में कार्य में तेजी लाने पर जोर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *