Uncategorized

जेपीएससी मुद्दे पर भाजपा का सरकार पर हमला, आज घेराव का ऐलान

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अशोक बड़ाईक ने आरोप लगाया कि कांग्रेस-झामुमो सरकार जेपीएससी भर्ती प्रक्रिया से जुड़े सवालों से बच रही है। उन्होंने कहा कि 22 जुलाई को भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में प्रदेशभर से हजारों छात्र, अभ्यर्थी और कार्यकर्ता रांची में JPSC का घेराव करेंगे।

बड़ाईक ने 14वीं JPSC परीक्षा का परिणाम आधी रात में जारी करने, कटऑफ सार्वजनिक नहीं करने और मूल्यांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन किसी राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि झारखंड के युवाओं के भविष्य और अधिकारों की लड़ाई है। भाजपा ने सरकार से जेपीएससी भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच, पूर्ण पारदर्शिता और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार ने पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून बनाया है, जबकि राज्य सरकार भर्ती प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का जवाब देने से बच रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *