जेपीएससी मुद्दे पर भाजपा का प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला फूंका

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) परीक्षा में कथित अनियमितताओं और कांग्रेस की चुप्पी के विरोध में भाजपा रांची महानगर जिला ने शुक्रवार को अल्बर्ट एक्का चौक पर राहुल गांधी का पुतला दहन किया। महानगर अध्यक्ष वरुण साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला स्कूल से मार्च निकालकर प्रदर्शन किया और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग उठाई।

प्रदर्शन के दौरान रांची की मेयर रोशनी खलखो ने आरोप लगाया कि कांग्रेस देशभर में परीक्षा पारदर्शिता की बात करती है, लेकिन झारखंड में जीपीएससी और अन्य भर्ती परीक्षाओं में उठे सवालों पर मौन है। वरुण साहू ने कहा कि भाजपा युवाओं के अधिकारों और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया के लिए संघर्ष जारी रखेगी। जिला प्रभारी भरत यादव और उपमहापौर नीरज कुमार ने भी दोषियों पर कार्रवाई और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की। कार्यक्रम में भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *