BREAKING NEWS
वियतनाम हादसे में मृत रांची निवासी का शव लाने में जुटा प्रशासनडिजिटल हेल्थ में मॉडल राज्य बनेगा झारखंड : इरफान अंसारीकैंब्रियन स्कूल में ‘असीमो’ लैब शुरू, रोबोटिक्स-एआई सीखेंगे विद्यार्थीसीसीएल मुख्यालय में दो दिवसीय शिविर, 296 कर्मियों की हुई जांच व आधार सेवाविश्व हृदय दिवस पर पारस एचईसी अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम, 31 अक्टूबर तक विशेष पैकेजरजरप्पा मंदिर मामले में हाईकोर्ट सख्त, 5 अक्टूबर को पर्यटन सचिव और डीसी की होगी पेशीवियतनाम हादसे में मृत रांची निवासी का शव लाने में जुटा प्रशासनडिजिटल हेल्थ में मॉडल राज्य बनेगा झारखंड : इरफान अंसारीकैंब्रियन स्कूल में ‘असीमो’ लैब शुरू, रोबोटिक्स-एआई सीखेंगे विद्यार्थीसीसीएल मुख्यालय में दो दिवसीय शिविर, 296 कर्मियों की हुई जांच व आधार सेवाविश्व हृदय दिवस पर पारस एचईसी अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम, 31 अक्टूबर तक विशेष पैकेजरजरप्पा मंदिर मामले में हाईकोर्ट सख्त, 5 अक्टूबर को पर्यटन सचिव और डीसी की होगी पेशी
Uncategorized

डिजिटल हेल्थ में मॉडल राज्य बनेगा झारखंड : इरफान अंसारी

September 29, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

रांची: झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल तकनीक से जोड़ने के उद्देश्य से 30 सितंबर से 1 अक्टूबर तक रांची में दो दिवसीय डिजिटल हेल्थ कॉन्क्लेव आयोजित होगा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि सरकार का लक्ष्य आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं को गांव और दूरदराज के क्षेत्रों तक पहुंचाना है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कॉन्क्लेव का शुभारंभ करेंगे।

कॉन्क्लेव में रोबोटिक सर्जरी, टेली-आईसीयू, टेलीमेडिसिन, टेली-एसएनसीयू, टेली-रेडियोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड और पेपरलेस अस्पताल जैसी तकनीकों पर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री के हाथों 10-बेडेड आईसीयू का शुभारंभ भी प्रस्तावित है। मंत्री ने कहा कि तकनीक डॉक्टर का विकल्प नहीं, बल्कि उनकी क्षमता बढ़ाने का माध्यम है।

अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने बताया कि अस्पतालों को वाई-फाई से जोड़ा गया है तथा पंजीकरण, भुगतान और जांच रिपोर्ट जैसी सेवाएं व्हाट्सऐप के माध्यम से उपलब्ध कराने की शुरुआत हुई है। इसे जिला अस्पतालों तक विस्तारित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दवा खरीद में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई होगी।

← कैंब्रियन स्कूल में ‘असीमो’ लैब शुरू, रोबोटिक्स-एआई सीखेंगे विद्यार्थी वियतनाम हादसे में मृत रांची निवासी का शव लाने में जुटा प्रशासन →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।