
रांची: कैंब्रियन पब्लिक स्कूल, कांके रोड में मंगलवार को रोबोटिक्स, नवाचार और भावी प्रौद्योगिकी पर आधारित कंपोजिट स्किल लैब ‘असीमो’ का उद्घाटन उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव ने किया। कार्यक्रम में सीसीएल की महाप्रबंधक (सिस्टम) विभा उरांव, आईआईएम रांची के प्रो. (डॉ.) अमित सचान, विद्यालय की निदेशक सह प्राचार्या परमजीत कौर और सचिव कुणाल कुमार सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
लैब में विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ रोबोटिक्स, कोडिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सहित आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण मिलेगा। उद्योग मंत्री ने कहा कि तकनीकी ज्ञान झारखंड के बच्चों को देश-विदेश में पहचान दिलाने के साथ विकास और रोजगार के अवसर बढ़ाएगा। परमजीत कौर ने कहा कि लैब बच्चों की प्रतिभा और कौशल को निखारने तथा उन्हें भावी तकनीक के लिए तैयार करने में मदद करेगी। उन्होंने बताया कि यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रावधानों और सीबीएसई पाठ्यक्रम के अनुरूप है। सचिव कुणाल कुमार सिंह ने इसे व्यावहारिक शिक्षा और कौशल विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक, अभिभावक और विद्यार्थी शामिल हुए।
Leave a Reply