Uncategorized

निरल पूर्ति को मिलेगा 2026 का भगवान बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक सम्मान

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: झारखंड विधानसभा के मझगांव विधायक निरल पूर्ति को वर्ष 2026 के लिए भगवान बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित विधायी उत्कृष्टता पुरस्कार चयन समिति की बैठक में सर्वसम्मति से उनके नाम का चयन किया गया।

विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो के कांके रोड स्थित आवासीय कार्यालय में हुई बैठक में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी सहित समिति के अन्य सदस्य शामिल हुए। निरल पूर्ति वर्ष 2005, 2014, 2019 और 2024 में विधायक निर्वाचित हुए हैं। वर्तमान में वह मझगांव विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

समिति ने उत्कृष्ट विधानसभा कर्मी पुरस्कार के लिए छह कर्मियों का भी चयन किया है। इनमें उप सचिव किरण सुमन बाखला और सुषमा सिन्हा, प्रशाखा पदाधिकारी रविकांत समीर तिर्की, अधीक्षक मो. अली अहमद, वरीय ट्रेजरी सरकार शिवराज राम और अनुसेवक संजय कुमार मेहता शामिल हैं।

22 नवंबर को विधानसभा के स्थापना दिवस समारोह में राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट विधायक को प्रशस्ति पत्र, शॉल, स्मृति चिह्न, चांदी की शील्ड और 51 हजार रुपये की सम्मान राशि प्रदान की जाएगी। वहीं, मुख्यमंत्री चयनित छह विधानसभा कर्मियों को प्रशस्ति पत्र, शॉल, स्मृति चिह्न और प्रत्येक को 21 हजार रुपये देकर सम्मानित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *