निरसा प्रखंड में 257 छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरण, बच्चों में दिखी खुशी

निरसा : निरसा प्रखंड परिसर में शुक्रवार को राज्य सरकार की साइकिल वितरण योजना के तहत सत्र 2025-26 के विद्यार्थियों के बीच साइकिलों का वितरण किया गया। इस अवसर पर कुल 257 छात्र-छात्राओं, जिनमें 104 छात्र और 153 छात्राएं शामिल थीं, को साइकिल प्रदान की गई।

कार्यक्रम में बीपीओ अनिल मंडल, विधायक प्रतिनिधि तारापदो बाउरी, मुखिया प्रतिनिधि योगेंद्र यादव, मल्लेश्वरी यादव, बबलू यादव, प्रधानाध्यापक प्रभात चतुर्वेदी, चुन्नीलाल, मोहम्मद खलील, चरित्र यादव एवं बूढ़ा यादव सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अतिथियों ने कहा कि सरकार की इस योजना का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में होने वाली परेशानियों को दूर करना है। इससे छात्र-छात्राएं नियमित रूप से स्कूल पहुंच सकेंगे और उनकी पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी।


साइकिल पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक भी मौजूद रहे, जिन्होंने इस पहल की सराहना की। साथ ही विद्यार्थियों को नियमित पढ़ाई करने और इस सुविधा का सदुपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *