Uncategorized

पंजाबी हिंदू बिरादरी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कुणाल अजमानी का भव्य स्वागत

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: पंजाबी हिंदू बिरादरी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कुणाल अजमानी का श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर, मेन रोड में श्री महावीर मंडल रांची महानगर के सदस्यों द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर कुणाल अजमानी ने कहा कि जिन संस्थाओं में वे पदाधिकारी हैं,

उनके सफल संचालन की जिम्मेदारी उनका दायित्व है और सभी सदस्यों के सहयोग से हर आयोजन को सफल बनाया जाएगा। कार्यक्रम में महावीर मंडल के संयोजक दिलीप सोनी ने इसे सभी सदस्यों की जीत बताया। वक्ताओं ने कुणाल अजमानी के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए सामाजिक और धार्मिक कार्यों में सहयोग का संकल्प दोहराया। समारोह में मंडल के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *