पिस्का व मुरी रेलवे स्टेशन का लोकार्पण, राज्यपाल बोले- आधुनिक रेल ढांचा विकास को देगा नई गति

रांची: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण किया। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत झारखंड के पिस्का और मुरी रेलवे स्टेशन भी राष्ट्र को समर्पित किए गए। पिस्का स्टेशन में आयोजित समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार शामिल हुए।

राज्यपाल ने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना केवल स्टेशनों के पुनर्विकास तक सीमित नहीं, बल्कि आधुनिक, सुरक्षित, पर्यावरण-अनुकूल और यात्री-केंद्रित भारत के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने पहली हाइड्रोजन संचालित ट्रेन की शुरुआत को स्वच्छ ऊर्जा और सतत विकास की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।

उन्होंने कहा कि वंदे भारत ट्रेन, रेल विद्युतीकरण और ‘कवच’ जैसी आधुनिक सुरक्षा प्रणालियों से भारतीय रेल नई ऊंचाइयों पर पहुंच रही है। राज्यपाल ने विश्वास जताया कि पिस्का और मुरी के पुनर्विकसित स्टेशन राज्य में पर्यटन, व्यापार, निवेश और रोजगार को बढ़ावा देने के साथ समग्र आर्थिक एवं सामाजिक विकास को नई गति देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *