
जमशेदपुर: पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड की सामुदायिक विकास पहल के तहत आयोजित चार माह के आवासीय ट्रांसफॉर्मर रिपेयर एवं मेंटेनेंस प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह जेएनटीवीटीआई में आयोजित किया गया।

आसपास के गांवों से चयनित 20 युवाओं ने प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया। प्रशिक्षण अवधि के दौरान प्रत्येक प्रशिक्षु को प्रतिमाह 9,000 रुपये का स्टाइपेंड भी दिया गया। समापन समारोह में पीवीयूएनएल के सीईओ अशोक कुमार सहगल ने प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान करते हुए अर्जित तकनीकी ज्ञान का उपयोग ईमानदारी और अनुशासन के साथ करने की सलाह दी।

उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर खोलेगा तथा राज्य के विद्युत क्षेत्र को कुशल मानव संसाधन उपलब्ध कराएगा। कार्यक्रम में टाटा स्टील की जया सिंह पांडा, जेएनटीवीटीआई और पीवीयूएनएल के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
Leave a Reply