BREAKING NEWS
गोमिया महाविद्यालय में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता अभियानडॉ. सीआर लाहा के निधन से रांची विश्वविद्यालय में शोकपैसों की कमी नहीं बनेगी इलाज में बाधा, 25 बच्चे हृदय सर्जरी के लिए कोच्चि रवानासीसीएल मुख्यालय में स्वच्छता की शपथ, जागरूकता रथ को मिली हरी झंडीकरम पर्व प्रकृति, संस्कृति और सामुदायिक एकता का संदेश : शिल्पी नेहा तिर्कीएचआईवी जागरूकता के लिए सदर अस्पताल से निकली रैलीगोमिया महाविद्यालय में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता अभियानडॉ. सीआर लाहा के निधन से रांची विश्वविद्यालय में शोकपैसों की कमी नहीं बनेगी इलाज में बाधा, 25 बच्चे हृदय सर्जरी के लिए कोच्चि रवानासीसीएल मुख्यालय में स्वच्छता की शपथ, जागरूकता रथ को मिली हरी झंडीकरम पर्व प्रकृति, संस्कृति और सामुदायिक एकता का संदेश : शिल्पी नेहा तिर्कीएचआईवी जागरूकता के लिए सदर अस्पताल से निकली रैली
Uncategorized

पैसों की कमी नहीं बनेगी इलाज में बाधा, 25 बच्चे हृदय सर्जरी के लिए कोच्चि रवाना

September 21, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

रांची: दिल में छेद और जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित झारखंड के 25 गरीब बच्चे सोमवार को निःशुल्क जटिल हृदय उपचार और सर्जरी के लिए कोच्चि स्थित अमृता अस्पताल रवाना हुए। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की पहल पर भेजे गए बच्चों के इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। प्रत्येक बच्चे के उपचार पर करीब 10 लाख रुपये तक खर्च होने का अनुमान है।

मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि आर्थिक तंगी के कारण किसी बच्चे को बेहतर इलाज से वंचित नहीं होने दिया जाएगा। इस पहल के तहत पहले बैच के बच्चों का कोच्चि में सफल उपचार हो चुका है। उन्होंने सांसदों, विधायकों और जनप्रतिनिधियों से अपने क्षेत्रों में ऐसे जरूरतमंद बच्चों की जानकारी स्वास्थ्य विभाग तक पहुंचाने की अपील की।

अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि विभाग नई तकनीक और बेहतर चिकित्सा सुविधाओं के साथ आगे बढ़ रहा है। एमडी एनएचएम शशि प्रकाश झा ने अभियान को गरीब बच्चों के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया। रेलवे अधिकारियों ने भी बच्चों को रवाना करने में सहयोग किया।

← सीसीएल मुख्यालय में स्वच्छता की शपथ, जागरूकता रथ को मिली हरी झंडी डॉ. सीआर लाहा के निधन से रांची विश्वविद्यालय में शोक →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।