Uncategorized

भाजपा ने हेमंत सरकार के सात साल के कार्यकाल पर जारी की चार्जशीट, भ्रष्टाचार और वादाखिलाफी के लगाए आरोप

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: झारखंड भाजपा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार के सात वर्षों के कार्यकाल को लेकर शनिवार को जनता की चार्जशीट जारी की। प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने चार्जशीट पुस्तिका का विमोचन किया। उन्होंने सरकार पर भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, बिगड़ती कानून-व्यवस्था, खनिज संपदा की लूट और चुनावी वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाया।

आदित्य साहू ने कहा कि सरकार के सात वर्षों का कार्यकाल कुशासन, वादाखिलाफी और युवाओं व आदिवासी-मूलवासी समाज के साथ विश्वासघात का दस्तावेज है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में अपराध बढ़े हैं और थाना से लेकर जेल तक सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस कस्टडी में मौत, पत्रकारों पर कथित पुलिसिया दमन और आदिवासियों की जमीन पर कब्जे के मामलों को लेकर भी उन्होंने सरकार को घेरा।

उन्होंने बालू, कोयला और अन्य खनिज संपदाओं के अवैध कारोबार पर रोक लगाने में विफलता का आरोप लगाया। साथ ही युवाओं को नौकरी, बेरोजगारी भत्ता, 450 रुपये में गैस सिलेंडर और किसानों को 3200 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी देने जैसे चुनावी वादों पर मुख्यमंत्री से जवाब मांगा।

कार्यक्रम में सीपी सिंह, नीलकंठ सिंह मुंडा, अमर कुमार बाउरी, नवीन जायसवाल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *