राज्यपाल ने ‘फ्रीडम ड्राइव 2026’ को दिखाई हरी झंडी

रांची: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शनिवार को लोक भवन से रांची समैरिटन्स राउंड टेबल 244 की ओर से आयोजित ‘फ्रीडम ड्राइव 2026’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। “Freedom Through Education” थीम पर आधारित यह यात्रा रांची से अयोध्या पहाड़ (पुरुलिया) तक जाएगी।

राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा आत्मनिर्भरता, व्यक्तित्व विकास और राष्ट्र निर्माण का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने वंचित बच्चों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने और विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी पहलें शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समाज को सेवा कार्यों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *