सावन से पहले इक्कीसो महादेव धाम का निरीक्षण, महापौर ने दिए निर्देश

रांची: महापौर रोशनी खलखो ने शनिवार को चुटिया स्थित प्रसिद्ध इक्कीसो महादेव धाम का निरीक्षण कर सावन में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश निगम अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि शिवभक्तों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी तथा मंदिर परिसर में स्वच्छता और अन्य सुविधाएं दुरुस्त रखी जाएंगी। महापौर ने इक्कीसो महादेव को प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर बताते हुए इसके संरक्षण के प्रति निगम की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि हरमू नदी में चल रहे सफाई अभियान के तहत मंदिर क्षेत्र में मौजूद ठोस कचरे को भी जल्द हटाया जाएगा। निरीक्षण में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *