Uncategorized

नीरजा सहाय डीएवी में क्लस्टर-IX खेल प्रतियोगिता संपन्न

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: नीरजा सहाय डीएवी पब्लिक स्कूल, कांके में आयोजित दो दिवसीय डीएवी क्लस्टर-IX खेलकूद प्रतियोगिता-2026 का शनिवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में छह डीएवी विद्यालयों के 533 खिलाड़ियों ने क्रिकेट, खो-खो, वॉलीबॉल और बॉक्सिंग में भाग लिया। विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, पदक एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्या किरण यादव ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास करते हैं। मुख्य अतिथि जेईपीसी के स्टेट प्रोग्राम ऑफिसर धीरसेन ए. सोरेंग ने पढ़ाई के साथ खेलों में भागीदारी को आवश्यक बताते हुए प्रतिभावान खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *