Uncategorized

राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ पद के लिए अमिताभ ठाकुर ने किया आवेदन

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

अयोध्या: राम मन्दिर ट्रस्ट में मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद पूर्व आईपीएस अधिकारी एवं आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने भी आवेदन किया है। अपने आवेदन में उन्होंने भारतीय पुलिस सेवा और लोक प्रशासन में लगभग तीन दशक के अनुभव के साथ सुरक्षा प्रबंधन, प्रशासन, सतर्कता एवं कार्मिक प्रबंधन का उल्लेख किया है। उन्होंने स्वयं को हिंदू सामाजिक-सांस्कृतिक परंपरा से जुड़ा बताते हुए भगवान श्रीराम के आदर्शों के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की है। राम मंदिर ट्रस्ट ने हाल ही में सीईओ पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं और साक्षात्कार 18 जुलाई को शाम 4 बजे आयोजित किए जाएंगे। यह प्रक्रिया ट्रस्ट में हालिया प्रशासनिक बदलावों के बाद शुरू की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *