पुलिसकर्मी को थार से कुचलने की कोशिश करने वाला आरोपी गिरफ्तार

रांची: मोरहाबादी में वाहन जांच के दौरान लालपुर थाना की गश्ती टीम के चालक को थार वाहन से कुचलने का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने आरोपी विश्राम उरांव को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर सिटी एसपी पारस राणा के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोचा। मंगलवार को पार्क प्राइम होटल के पास वाहन जांच के दौरान आरोपी ने थार वाहन से चालक राजेश सिंह को टक्कर मार दी थी, जिससे उनके सिर और पैर में चोट लगी थी। घायल पुलिसकर्मी का सदर अस्पताल में इलाज कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *