
रांची: संत जेवियर्स कॉलेज में तीन वर्षीय सीबीसीएस, बीबीए और बीसीए पाठ्यक्रमों के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए आयोजित दो दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का बुधवार को समापन हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को कॉलेज की शैक्षणिक, प्रशासनिक और परीक्षा व्यवस्था की जानकारी दी गई। प्राचार्य डॉ. फादर रॉबर्ट प्रदीप कुजूर ने विद्यार्थियों को कॉलेज के इतिहास, लक्ष्य निर्धारण, चरित्र निर्माण और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश दिया। उप प्राचार्य डॉ. फादर अजय अरुण मिंज ने आधुनिक संसाधनों के उपयोग और पुस्तकों के महत्व पर बल दिया, जबकि परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुमित रॉय ने परीक्षा प्रणाली की जानकारी दी। कार्यक्रम में कॉलेज के रजिस्ट्रार, अन्य पदाधिकारी, प्राध्यापक एवं बड़ी संख्या में नवप्रवेशी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Leave a Reply