Uncategorized

चिरौंदी स्कूल में लायंस क्लब ने कराई रंग भरो प्रतियोगिता, विजेताओं को किया सम्मानित

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: लायंस क्लब ऑफ रांची द्वारा चिरौंदी स्कूल स्थित क्लब संचालित विद्यालय में रंग भरो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा 1 से 3 वर्ग में आयत प्रवीण प्रथम, नवनीत दास द्वितीय और राजवीर तिग्गा तृतीय रहे। वहीं कक्षा 4 से 6 वर्ग में सौरभ मुंडा ने प्रथम, विवेक बड़ाईक ने द्वितीय और आयुष उरांव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों को क्लब की ओर से पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के स्वामी जी एवं शिक्षिकाओं को वस्त्र भेंट किए गए। परियोजना संयोजक राजेश मोर और रजनी मोर ने अपनी पोती का जन्मदिन बच्चों के साथ केक काटकर मनाया तथा सभी बच्चों के बीच फूड पैकेट वितरित किए। क्लब अध्यक्ष डॉ. पूनम सखूजा ने बच्ची को आशीर्वाद देते हुए परिवार को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में लायंस क्लब के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *