Uncategorized

वाईबीएन कॉलेज में बीएड के नवप्रवेशी प्रशिक्षुओं का हुआ स्वागत

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: वाईबीएन कॉलेज फॉर टीचर एजुकेशन, कव्वाली में सत्र 2026-28 के नवप्रवेशी बीएड प्रशिक्षु शिक्षकों के स्वागत में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के अध्यक्ष रामजी यादव ने किया। उन्होंने प्रशिक्षु शिक्षकों को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व, शिक्षक की जिम्मेदारी और बेहतर भविष्य के निर्माण में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। विश्वविद्यालय की सीएमडी डॉ. अंकिता यादव ने प्रशिक्षुओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें अपने दायित्वों के प्रति सजग रहने और समर्पण के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने की प्रेरणा दी। समारोह में प्रशिक्षु शिक्षकों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में रजिस्ट्रार, डीन एकेडमिक, डीएसडब्ल्यू, विभिन्न विभागों के डीन एवं विभागाध्यक्ष सहित कॉलेज के प्राचार्य डॉ. कैलाश नाथ, डॉ. मांडवी राय, डॉ. शुभाशीष सिन्हा, डॉ. संगीता गोप, डॉ. सुमन कुमारी, डॉ. संदीप आनंद, पिंकी कुमारी, प्रियंका और अमर कुमार समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *