BREAKING NEWS
मां भद्रकाली मंदिर में पुजारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिसआरयू में 8-9 अक्टूबर को होगा पीजी युवा महोत्सव, 27 विधाओं में प्रतिभा दिखाएंगे विद्यार्थीसेंट जेवियर्स कॉलेज में लैंगिक न्याय और महिला अधिकारों पर मंथनसीसीएल को मिला ‘स्ट्रैटेजिक कम्युनिकेशन लीडरशिप अवॉर्ड’जनमुद्दों पर मुखर होगी आजसू, 11 को पीरटांड़ में युवा संवादखबर का असर: शहीद अलबर्ट एक्का के बेटे को मंत्री ने सौंपी ट्रैक्टर की चाबीमां भद्रकाली मंदिर में पुजारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिसआरयू में 8-9 अक्टूबर को होगा पीजी युवा महोत्सव, 27 विधाओं में प्रतिभा दिखाएंगे विद्यार्थीसेंट जेवियर्स कॉलेज में लैंगिक न्याय और महिला अधिकारों पर मंथनसीसीएल को मिला ‘स्ट्रैटेजिक कम्युनिकेशन लीडरशिप अवॉर्ड’जनमुद्दों पर मुखर होगी आजसू, 11 को पीरटांड़ में युवा संवादखबर का असर: शहीद अलबर्ट एक्का के बेटे को मंत्री ने सौंपी ट्रैक्टर की चाबी
Uncategorized

समरसता संकल्प अभियान 29 जुलाई से, संत रविदास के संदेश घर-घर पहुंचाएगी भाजपा

July 24, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

रांची: भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को संत शिरोमणि रविदास की आगामी 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने की। इसके बाद प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने बताया कि भाजपा 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक पूरे देश में ‘समरसता संकल्प अभियान’ चलाएगी।

अभियान का उद्देश्य संत रविदास के समरसता, सामाजिक समानता और जाति-पाति से ऊपर उठकर समाज निर्माण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। अभियान के तहत राज्य के सभी मंडलों में मंदिरों में दीपोत्सव होगा तथा संत रविदास की जन्मस्थली काशी से पवित्र मिट्टी झारखंड लाई जाएगी, जिसे विभिन्न मंदिरों तक पहुंचाया जाएगा। इसके स्वागत के लिए राज्यभर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

अमर कुमार बाउरी ने नीट परीक्षा को लेकर विपक्ष के आरोपों पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि झारखंड में जेपीएससी, जेएसएससी, सीजीएल और उत्पाद सिपाही जैसी परीक्षाओं में गड़बड़ियां सामने आ चुकी हैं, जबकि केंद्र सरकार ने नीट मामले में त्वरित कार्रवाई कर दोषियों को गिरफ्तार किया और 45 दिनों के भीतर परीक्षा दोबारा कराकर परिणाम भी घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि विपक्ष अनावश्यक रूप से माहौल खराब करने का प्रयास कर रहा है।

← सिंदरी एडीपीओ कार्यालय पहुंचे आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में इंटर हाउस प्रतियोगिताएं, विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।