सावन से पहले पहाड़ी मंदिर की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

रांची: जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने रविवार को पहाड़ी बाबा मंदिर में सावन पर्व की तैयारियों और चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने सीढ़ी मार्ग, शौचालय, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, बैठने की सुविधा और पेवर ब्लॉक निर्माण का जायजा लेते हुए सभी कार्य सावन शुरू होने से पहले गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने कहा कि लाखों श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सावन के दौरान मंदिर परिसर में शीशे की पूजन सामग्री पर पूर्ण प्रतिबंध की घोषणा करते हुए दुकानदारों से भी ऐसी सामग्री नहीं बेचने की अपील की। साथ ही सुरक्षा, स्वच्छता और भीड़ प्रबंधन की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद उपायुक्त ने पहाड़ी बाबा मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर जिले की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *