Uncategorized

होटवार जेल में बंदियों की सुरक्षा पर उठे सवाल, जेल आईजी को हटाने और सीबीआई जांच की मांग

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में 20 वर्षीय पूर्व विचाराधीन बंदी के साथ कथित सामूहिक यौन हिंसा और प्रताड़ना के मामले में सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने जेल आईजी सुदर्शन प्रसाद मंडल को पद से हटाकर निलंबित करने तथा पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है।

बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि युवक के साथ तीन बार सामूहिक यौन हिंसा, नशीला पदार्थ पिलाने और शारीरिक प्रताड़ना की गई। पीड़ित की शिकायत फाड़ने और उपचार नहीं कराने जैसे आरोप भी प्राथमिकी में दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि मई 2026 में महिला बंदी के कथित यौन शोषण का मामला भी सामने आया था।

बाबूलाल मरांडी ने सवाल उठाया कि पुलिस को 4 नवंबर को सूचना मिलने के बावजूद प्राथमिकी दर्ज करने में आठ दिन क्यों लगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों के निलंबन, आरोपित बंदियों के स्थानांतरण और सीसीटीवी फुटेज व चिकित्सा अभिलेख सुरक्षित रखने की मांग की। साथ ही जेल प्रशासन की जवाबदेही और अधिकारियों की संपत्ति की जांच कराने की भी मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *