
रांची: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर वेटरन ऑर्गेनाइजेशन ऑफ झारखंड द्वारा आयोजित समारोह में कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के अदम्य साहस, पराक्रम और सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक है।
राज्यपाल ने कहा कि 1999 के कारगिल युद्ध में भारतीय सैनिकों ने विषम परिस्थितियों में मातृभूमि की रक्षा करते हुए अद्वितीय वीरता का परिचय दिया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व और राष्ट्रहित के प्रति उनकी दृढ़ प्रतिबद्धता का भी उल्लेख किया। साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की रक्षा क्षमता, स्वदेशी रक्षा उत्पादन और सैन्य आधुनिकीकरण को लगातार मजबूती मिल रही है।
उन्होंने युवाओं से राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा को जीवन का आधार बनाने का आह्वान किया। समारोह में वीर सैनिकों एवं शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया तथा देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति भी हुई।
Leave a Reply