Uncategorized

कारगिल विजय दिवस पर संत जेवियर्स कॉलेज एनसीसी का नुक्कड़ नाटक, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: कारगिल विजय दिवस के अवसर पर संत जेवियर्स कॉलेज, रांची की 1/3 कंपनी एनसीसी ने आईक्यूएसी के सहयोग से अल्बर्ट एक्का चौक पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र सेवा की भावना को प्रोत्साहित करना था।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कैडेट्स ने भारतीय सशस्त्र बलों के साहस, बलिदान और अटूट संकल्प का प्रभावशाली मंचन किया। प्रस्तुति में राष्ट्रीय एकता, निस्वार्थ सेवा और देश के वीर जवानों के प्रति सम्मान का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में 60 एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

यह आयोजन कैप्टन डॉ. प्रिया श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के माध्यम से अनुशासन, समर्पण और जिम्मेदार नागरिक बनने के एनसीसी के मूल्यों को भी रेखांकित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *