
रांची: जेसीआई का बहुप्रतीक्षित ‘एक्सपो उत्सव 2026’ मंगलवार को अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया। मोरहाबादी मैदान में आयोजित 29वें संस्करण के इस व्यापार मेले में आज रांचीवासियों को विभिन्न स्टॉलों पर विशेष ऑफरों का लाभ लेने का आखिरी मौका मिलेगा। आयोजकों ने शहरवासियों से मेले में पहुंचकर खरीदारी और मनोरंजन का आनंद लेने की अपील की है।

एक्सपो के चीफ कोऑर्डिनेटर जेसी एचजीएफ सीए प्रशांत पाटोदिया ने बताया कि छह दिनों में बड़ी संख्या में लोगों ने मेले का भ्रमण किया। मेले में देश के विभिन्न शहरों से आए करीब 400 वातानुकूलित स्टॉल लगाए गए हैं। इनमें बड़े ब्रांड, स्टार्टअप, ऑटोमोबाइल, ड्राई फ्रूट्स समेत कई उत्पाद शामिल हैं। महिलाओं के लिए पिंक हैंगर और बच्चों के लिए एम्यूजमेंट पार्क विशेष आकर्षण रहे।

आज समापन समारोह में आयोजन को सफल बनाने वाले सदस्यों और प्रायोजकों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह में जेसीआई इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत अन आचार्य मुख्य अतिथि होंगे। पुणे के जपनाम बैंड ने सोमवार को भजन जैमिंग की प्रस्तुति दी। मेले के आयोजन में जेसीआई अध्यक्ष अभिषेक जैन, सचिव साकेत अग्रवाल समेत पूरी टीम की सक्रिय भूमिका रही।
