त्योहार में दुकानदारों पर कार्रवाई से बचें निगम : चैंबर

रांची: बाजार टांड़ स्थित रांची नगर निगम की आवंटित दुकानों से जुड़े पेनाल्टी और नामांतरण के पुराने विवाद को लेकर दुकानदारों को जारी नोटिस पर झारखंड चैंबर ने चिंता जताई है। फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष तुलसी पटेल ने नगर आयुक्त को पत्र भेजकर त्योहारी सीजन में दुकानदारों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की है।

तुलसी पटेल ने कहा कि त्योहारी अवधि में कार्रवाई से व्यवसायियों में अनिश्चितता बढ़ने के साथ कारोबार प्रभावित हो सकता है। उन्होंने लंबित मामलों के स्थायी समाधान के लिए नगर निगम, झारखंड चैंबर और रांची नगर निगम किरायेदार संघ के प्रतिनिधियों की समन्वय समिति गठित करने का सुझाव दिया।

उन्होंने कहा कि निगम के पोर्टल में तकनीकी समस्याओं के कारण नए ट्रेड लाइसेंस जारी करने और पुराने लाइसेंस के नवीनीकरण की प्रक्रिया भी प्रभावित है। ऐसे में दंडात्मक कार्रवाई के बजाय संवाद के जरिए समाधान निकाला जाए। इससे दुकानदारों को राहत मिलेगी और निगम के राजस्व पर भी प्रतिकूल असर नहीं पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *