
सिंदरी, धनबाद। डीएवी पब्लिक स्कूल, सिंदरी (रंगामाटी), धनबाद में डी.ए.वी. स्पोर्ट्स क्लस्टर स्तरीय प्रतियोगिता 2026–27 के अंतर्गत कुश्ती एवं कबड्डी (बालक एवं बालिका वर्ग – अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19), क्लस्टर–X का उद्घाटन समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. सी. जी. शाहा थे। दीप प्रज्वलन, स्वागत गीत, पुष्पगुच्छ भेंट एवं खेल ध्वज फहराने के साथ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। विद्यार्थियों ने खेल शपथ लेकर खेल भावना, अनुशासन एवं निष्पक्षता के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री द्विवेन्दु त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि “खेल केवल शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन नहीं हैं, बल्कि वे अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और नैतिक मूल्यों का विकास करते हैं। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को भी सुदृढ़ करते हैं।”
मुख्य अतिथि डॉ. सी. जी. शाहा ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि “खेल जीवन में संघर्ष करने, चुनौतियों का सामना करने और हार-जीत को समान भाव से स्वीकार करने की प्रेरणा देते हैं। प्रत्येक खिलाड़ी को खेल भावना, समर्पण और अनुशासन के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहिए।”
डीएवी के बच्चों को प्रशिक्षित करने में शारीरिक शिक्षक अमित कुमार और शिवानी सिंह का विशेष योगदान रहा जिनके अथक प्रयास से इन बच्चों के सरहानीय सफलता प्राप्त कर पर रहें हैं.
इस प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल, सिंदरी, डीएवी पब्लिक स्कूल, गोड्डा, डीएवी पब्लिक स्कूल, कोयला नगर तथा डीएवी पब्लिक स्कूल, महेशपुर से आए 167 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न आयु वर्गों में कुश्ती एवं कबड्डी के रोमांचक मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों एवं अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन की कामना की गई।
बालिका वर्ग
अंडर-14
विजेता: डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, कोयलानगर, बीसीसीएल टाउनशिप, धनबाद
उपविजेता: डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, रंगामाटी, सिंदरी, धनबाद
अंडर-17
विजेता: डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, रंगामाटी, सिंदरी, धनबाद
उपविजेता: डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, महेशपुर, पाकुड़
डी.ए.वी. स्पोर्ट्स क्लस्टर स्तरीय प्रतियोगिता 2026–27 (कबड्डी)
बालक वर्ग
अंडर-17
विजेता: डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, रंगामाटी, सिंदरी, धनबाद
उपविजेता: डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, गोड्डा
Leave a Reply