
सिंदरी/धनबाद: री-नीट 2026 परीक्षा में 627 अंक प्राप्त कर सिंदरी एवं धनबाद का नाम गौरवान्वित करने वाली प्रतिभाशाली छात्रा कु. स्नेहल झा के आवास पर आज भारतीय जनता पार्टी, धनबाद जिला ग्रामीण के निवर्तमान जिला महामंत्री मनोज मिश्रा अपने भाजपा साथियों के साथ पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने स्नेहल झा को अंगवस्त्र एवं स्मृति-उपहार भेंट कर सम्मानित किया तथा उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान मनोज मिश्रा ने कहा कि स्नेहल झा की सफलता पूरे सिंदरी एवं धनबाद जिले के लिए गर्व का विषय है। उनकी मेहनत, लगन एवं अनुशासन आज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि स्नेहल भविष्य में एक सफल चिकित्सक बनकर समाज एवं राष्ट्र की सेवा करेंगी।
मिश्रा ने स्नेहल के माता-पिता अरविंद कुमार झा एवं श्रीमती पूजा झा को भी इस उत्कृष्ट सफलता के लिए हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि बच्चों की सफलता के पीछे माता-पिता का त्याग, संस्कार और सतत मार्गदर्शन महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
इस अवसर पर उपस्थित भाजपा नेताओं में रवि कुमार, विजय नाहा, रमेश यादव एवं बुलगानी दुबे इत्यादि ने भी स्नेहल झा को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के हजारों विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।
Leave a Reply