Uncategorized

तकनीकी शिक्षा की पृष्ठभूमि वाले प्रशिक्षुओं को बीएड में मिलेगा कंप्यूटर साइंस का विकल्प

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: रांची विश्वविद्यालय के बीएड पाठ्यक्रम में कंप्यूटर साइंस को मुख्य शिक्षण विषय के रूप में शामिल करने की दिशा में पहल तेज हो गई है। कुलपति प्रो. सरोज शर्मा के निर्देश पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख अपनाया है। डायरेक्टर, स्टूडेंट्स अफेयर्स डॉ. स्मृति सिंह ने आश्वासन दिया है कि बोर्ड ऑफ स्टडीज के माध्यम से जल्द ही इसे पाठ्यक्रम में शामिल करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

गवर्नमेंट टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, कांके के सत्र 2026-28 में 20 से अधिक ऐसे प्रशिक्षु शिक्षक हैं, जिनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि कंप्यूटर साइंस से जुड़ी है। विषय उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें गणित का विकल्प चुनना पड़ता है। इससे उनकी तकनीकी योग्यता का समुचित उपयोग नहीं हो पा रहा है। प्रशिक्षु शिक्षकों ने डॉ. स्मृति सिंह से मिलकर अपनी मांग रखी। इस अवसर पर मारवाड़ी कॉलेज के एलुमनाई एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. गौरव मित्तल ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *