Uncategorized

तृषा सिंह को सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्मार्ट सिटी, रांची स्थित आवास पहुंचकर राज्य सरकार की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की दिवंगत पुत्री तृषा सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने नम आंखों से तृषा को अंतिम विदाई दी और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की।

जमशेदपुर में हुए सड़क हादसे में तृषा सिंह समेत चार लोगों की मौत के बाद शोक की लहर है। घटना की जानकारी मिलने के बाद राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया। तृषा के असमय निधन से परिवार और करीबियों में मातम पसरा है।

मुख्यमंत्री ने परिजनों को इस कठिन समय में ढांढ़स बंधाया और उनके प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। श्रद्धांजलि के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा। उपस्थित लोगों ने दिवंगत तृषा की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को दुख सहने की शक्ति मिलने की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *