Uncategorized

सतर्कता अभियान में गूंजा ईमानदारी का संदेश, विद्यार्थियों ने लगाए समृद्धि के वृक्ष

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

मेसरा: सतर्कता जागरूकता अभियान-2026 के तहत 24 सितंबर को सरकारी स्कूल, मेसरा में विद्यार्थियों को ईमानदारी, सत्यनिष्ठा और जिम्मेदारी के प्रति जागरूक किया गया। दो सदस्यीय टीम ने विद्यार्थियों से संवाद कर दैनिक जीवन में सकारात्मक मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया।

बारिश और करमा पर्व के कारण छुट्टी जैसा माहौल होने के बावजूद विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में 41 तथा निबंध लेखन प्रतियोगिता में 40 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने ईमानदारी और समृद्धि से जुड़े अपने विचार प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों और विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में दो पौधे लगाए। शिक्षकों ने ‘ईमानदारी का वृक्ष’ और विद्यार्थियों ने ‘समृद्धि का वृक्ष’ लगाया। पौधरोपण के माध्यम से सत्यनिष्ठा, जिम्मेदारी और समृद्धि के मूल्यों को व्यवहार में उतारने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम से विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना भी मजबूत हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *