BREAKING NEWS
ए.के. राय की पुण्यतिथि पर बलियापुर में श्रद्धांजलि सभा, कॉमरेड साथियों ने किया नमनए.के. राय की पुण्यतिथि पर सिंदरी में आदमकद प्रतिमा का भव्य अनावरण, उमड़ा जनसैलाबलोक भवन धरने पर भाजपा ने कांग्रेस की मंशा पर उठाए सवाल23 अगस्त को निकलेगी भव्य बाल कांवड़ यात्राएमटीआई रांची में 22 जुलाई से दो दिवसीय एच‌आर कॉन्क्लेवजेपीएससी में कथित अनियमितताओं के विरोध में भाजयुमो का मशाल जुलूसए.के. राय की पुण्यतिथि पर बलियापुर में श्रद्धांजलि सभा, कॉमरेड साथियों ने किया नमनए.के. राय की पुण्यतिथि पर सिंदरी में आदमकद प्रतिमा का भव्य अनावरण, उमड़ा जनसैलाबलोक भवन धरने पर भाजपा ने कांग्रेस की मंशा पर उठाए सवाल23 अगस्त को निकलेगी भव्य बाल कांवड़ यात्राएमटीआई रांची में 22 जुलाई से दो दिवसीय एच‌आर कॉन्क्लेवजेपीएससी में कथित अनियमितताओं के विरोध में भाजयुमो का मशाल जुलूस
Uncategorized

पत्रकार सुरक्षा कानून के लिए बनेगा मसौदा, बैठक में कई जिलों के प्रतिनिधि शामिल

July 21, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

रांची (ख़बर आजतक) : ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक सह सम्मान समारोह में पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर अहम निर्णय लिया गया। राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया ने कहा कि संगठन जल्द ही पत्रकार सुरक्षा कानून का मसौदा तैयार कर केंद्र एवं राज्य सरकार को भेजेगा, ताकि इस पर ठोस पहल हो सके। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से पत्रकारों को अपेक्षित सुरक्षा और अधिकार नहीं मिल पाए हैं,

जबकि उनकी खबरों के आधार पर कई महत्वपूर्ण कानून बने हैं।
बंगाल प्रभारी किरनजीत सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में संगठन का विस्तार किया जाएगा और वहां भी पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को मजबूती से उठाया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष नरेश श्रीवास्तव ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रखंड से जिला स्तर तक नियमित बैठकों पर जोर दिया और अगली बैठक बोकारो में बड़े स्तर पर आयोजित करने की घोषणा की।


कार्यकारी अध्यक्ष प्रशांत सिंह राजपूत ने स्वीकार किया कि कुछ जिलों में संगठन निष्क्रिय है, जिसे जल्द सक्रिय किया जाएगा। प्रदेश महासचिव अभय पल्लीवार ने कार्यशालाओं के आयोजन पर बल दिया, जबकि प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश सिंह ने देवघर प्रेस क्लब के अतिक्रमण मुद्दे को सरकार तक पहुंचाने की बात कही। कानूनी सलाहकार सुभाष कटरियार ने पत्रकारों के मामलों में निःशुल्क कानूनी सहायता देने की घोषणा की।
कार्यक्रम में राजेश सिंह, प्रवीर पांडेय, बिनोद सिंह, दशरथ प्रधान, अरुण कुमार, मोहम्मद सईद सहित रांची, लातेहार, गोड्डा, दुमका, देवघर, साहेबगंज, बोकारो, धनबाद, जमशेदपुर, चाईबासा, सरायकेला के कई पत्रकार मौजूद रहे।

← वन क्षेत्रों का डिजिटल रिकॉर्ड और उपयोगी पौधरोपण पर सरकार का जोर थानों में बढ़ेगी ताकत: रिजर्व पुलिस बल के उपयोग का सुझाव, भाटिया ने उठाई मांग →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।