Uncategorized

पीएचडी साक्षात्कार में 81.25% अभ्यर्थियों की उपस्थिति, राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा रांची विवि का आकर्षण

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: रांची विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के पीएचडी नामांकन के लिए साक्षात्कार के तीसरे दिन 81.25 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित रहे। शनिवार को वनस्पति विज्ञान, अंग्रेजी, हो, मुंडारी, पंच परगनिया और समाजशास्त्र विभागों में साक्षात्कार आयोजित किए गए। कुल 64 अभ्यर्थियों में से 52 शामिल हुए, जबकि 12 अनुपस्थित रहे।

विभागवार आंकड़ों के अनुसार, वनस्पति विज्ञान के नौ, हो के सात और मुंडारी के तीनों अभ्यर्थी साक्षात्कार में शामिल हुए। अंग्रेजी विभाग में 22 में से 13, पंच परगनिया में 11 में से 10 और समाजशास्त्र में 12 में से 10 अभ्यर्थी उपस्थित रहे।

इस वर्ष नामांकन प्रक्रिया में देशभर के अभ्यर्थियों की भागीदारी उल्लेखनीय रही। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय और काशी हिंदू विश्वविद्यालय समेत प्रतिष्ठित संस्थानों के अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार में हिस्सा लिया। मूल्यांकन के लिए विभिन्न प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों से बाह्य विशेषज्ञों को भी आमंत्रित किया गया।

कुलपति प्रो. सरोज शर्मा के नेतृत्व में विश्वविद्यालय शोध की गुणवत्ता, पारदर्शी नामांकन और योग्यता आधारित चयन पर जोर दे रहा है। आधुनिक विषयों के साथ जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं में शोध को बढ़ावा देने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *