Uncategorized

फुटबॉल में एसबीयू चैंपियन, शॉटपुट में भी पहला स्थान

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: झारखंड राज्य खेल चैंपियनशिप 2026 में सरला बिरला विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फुटबॉल में चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड के आयोजन में एसबीयू की टीम ने फाइनल मुकाबले में अरका जैन यूनिवर्सिटी को हराकर ट्रॉफी जीती। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल, अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया।

शॉटपुट स्पर्धा में भी एसबीयू के विद्यार्थी ने 7.8 मीटर की दूरी तक गोला फेंककर प्रथम स्थान हासिल किया। दोहरी सफलता से विश्वविद्यालय में उत्साह का माहौल है।

खिलाड़ियों की उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक, कुलपति प्रो. सी. जगनाथन और राज्यसभा सांसद सह निदेशक (प्लानिंग एंड डेवलपमेंट) डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों के साथ प्रशिक्षकों सुभाष सहदेव, राहुल रंजन और गौरव दास के प्रयासों की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *