
सिलीगुड़ी: नेपाल के बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता और पुनर्वास के उद्देश्य से सुकना ग्राउंड में ‘प्ले फॉर नेपाल’ चैरिटी फुटबॉल मैच आयोजित किया गया। कंचनजंघा टूरिज्म फेस्टिवल-2026 के तहत हुए आयोजन में झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। भाजपा सांसद जयंतो रॉय ने मैच का उद्घाटन किया। नेपाल के चीफ कमिश्नर भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
मैच में भारतीय फुटबॉल के दिग्गज पद्मश्री बाइचुंग भूटिया के अलावा अजय सिंह, जोस रामिरेज वैरेटो, मंजीत सिंह, अल्बर्टो डिकोना, मेहताब हुसैन, मोहम्मद नबी, संग्राम और असीम विश्वास समेत कई नामचीन खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
आयोजकों के अनुसार, चैरिटी मैच का उद्देश्य नेपाल के बाढ़ पीड़ितों के प्रति एकजुटता जताने के साथ उनके पुनर्वास कार्यों में सहयोग करना था। मैच से जुटाई गई राशि पुनर्वास कार्यों में देने की पहल की गई। आयोजन में सुदेश महतो की मौजूदगी से झारखंड की सहभागिता भी प्रमुखता से सामने आई। फुटबॉल के खेल के जरिए दोनों देशों के बीच मानवीय सहयोग और सद्भाव का संदेश दिया गया।
Leave a Reply