Uncategorized

भारतीय नारी ने हर युग में परिवार और समाज को नई दिशा दी

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: अग्रवाल सभा रांची के अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत अग्रवाल महिला समिति की ओर से महाराजा अग्रसेन भवन में गोष्ठी आयोजित की गई। ‘भारतीय नारी—कल, आज और कल’ विषय पर महिलाओं की बदलती भूमिका और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा हुई। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की प्रादेशिक अध्यक्ष प्रभा पाड़िया विशिष्ट अतिथि और वेटरनरी कॉलेज की प्रो. नंदिनी वर्मा मुख्य वक्ता रहीं।

वक्ताओं ने कहा कि भारतीय नारी ने प्राचीनकाल से परिवार और समाज के निर्माण में भूमिका निभाई है। आज महिलाएं शिक्षा, चिकित्सा, प्रशासन, विज्ञान, व्यवसाय, राजनीति, खेल और सामाजिक सेवा में पहचान बना रही हैं। उन्होंने कहा कि आधुनिकता के साथ महिलाओं को संस्कृति, संस्कार और पारिवारिक मूल्यों को साथ लेकर चलना चाहिए। गोष्ठी में शिक्षा, आत्मनिर्भरता, सुरक्षा, नेतृत्व और भावी पीढ़ी के संस्कार पर विचार किए। संचालन अलका सरावगी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *