
रांची: रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को रिम्स स्थित आश्रयगृह का निरीक्षण कर वहां की बदहाल व्यवस्था पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि पावरग्रिड के सीएसआर मद से करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से बने इस आश्रयगृह का उद्देश्य गरीब मरीजों के परिजनों को सस्ती दर पर आवास और भोजन उपलब्ध कराना था। निरीक्षण में लिफ्ट खराब, कॉरिडोर में जलभराव और कैंटीन में महंगे भोजन की व्यवस्था मिलने पर उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी से रिम्स की व्यवस्था सुधारने की मांग की। संजय सेठ ने कहा कि जनसेवा संस्थानों का उद्देश्य मुनाफा नहीं, बल्कि मानव सेवा होना चाहिए।
Leave a Reply