
रांची: रांची विश्वविद्यालय में शनिवार को पीएचडी रेगुलेशन-2022 के यूजीसी ड्राफ्ट और मानक संचालन प्रक्रिया पर उच्चस्तरीय बैठक आयोजित हुई। CPRHE-NIEPA, नई दिल्ली के निदेशक प्रो. पी.के. मिश्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में विश्वविद्यालय द्वारा तैयार SOP और नए परिनियम को विशेषज्ञों ने सर्वसम्मति से मंजूरी दी।

अनुसंधान निदेशक डॉ. मो. परवेज हसन ने कहा कि कुलपति प्रो. सरोज शर्मा के नेतृत्व में विश्वविद्यालय में अनुसंधान को प्राथमिकता दी जा रही है। बैठक में देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के विशेषज्ञों के साथ रांची विश्वविद्यालय के कई वरिष्ठ अधिकारी और शिक्षाविद शामिल हुए।
Leave a Reply