सीआईएस‌एफ की पूर्व आईजी ए. यामिनी प्रिया का निधन

नई दिल्ली: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की पूर्व महानिरीक्षक (आईजी) ए. यामिनी प्रिया का शनिवार को दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ थीं। उनके निधन पर सीआईएसएफ के महानिदेशक प्रवीर रंजन सहित अधिकारियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। यामिनी प्रिया ने एक जुलाई 2025 को रांची स्थित पूर्वी खंड (झारखंड-बिहार) के आईजी का पदभार संभाला था, लेकिन स्वास्थ्य कारणों से उनका कार्यकाल संक्षिप्त रहा। बाद में उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी। उनके निधन को सीआईएसएफ के लिए अपूरणीय क्षति बताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *