
रांची: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के स्थायी आमंत्रित सदस्य एवं झारखंड प्रभारी के. राजू 20 से 23 जुलाई तक चार दिवसीय झारखंड दौरे पर रहेंगे। प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सह मीडिया विभाग के संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बताया कि 20 जुलाई को रांची पहुंचने के बाद के. राजू मीडिया एवं सोशल मीडिया विभाग, विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे। वे मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मिलकर स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (एसआईआर) से जुड़े मुद्दों पर ज्ञापन भी सौंपेंगे तथा प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे। 21 जुलाई को कांग्रेस कोटे के मंत्रियों, कैंपेन कमेटी, एसआईआर कमेटी और प्रदेश पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक रणनीति पर मंथन होगा। 22 जुलाई को वे रांची के विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा करेंगे और पार्टी नेताओं के साथ संगठन की स्थिति पर चर्चा करेंगे। 23 जुलाई को वे रांची से दिल्ली रवाना होंगे।
Leave a Reply