‘भाजपा नेताओं को इरफान फोबिया हो गया है’: स्वास्थ्य मंत्री

रांची: रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के रिम्स आश्रयगृह संबंधी बयान पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा नेताओं को “इरफान फोबिया” हो गया है। उन्होंने कहा कि यदि रिम्स की व्यवस्था को लेकर कोई शिकायत है तो उसे रिम्स गवर्निंग बॉडी की बैठक में उठाया जाना चाहिए, न कि मीडिया के माध्यम से राजनीतिक बयानबाजी की जाए। डॉ. अंसारी ने कहा कि रिम्स में स्वास्थ्य सुविधाओं को लगातार बेहतर बनाया जा रहा है और जहां भी तकनीकी या प्रशासनिक कमियां हैं, उन्हें दूर किया जाएगा। उन्होंने केंद्रीय मंत्री संजय सेठ से रांची में एम्स की मंजूरी दिलाने की मांग करते हुए कहा कि यदि वे ऐसा कराते हैं तो सबसे पहले वह उनका स्वागत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *