रांची में बैंक ऑफ इंडिया ऑफिसर्स एसोसिएशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न

रांची: फेडरेशन ऑफ बैंक ऑफ इंडिया ऑफिसर्स एसोसिएशन की 145वीं कार्यकारिणी समिति की बैठक शनिवार को रांची के मोमेंट्स रिज़ॉर्ट, हरदाग में आयोजित हुई। बैठक में देशभर की 17 राज्य इकाइयों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लेकर बैंक अधिकारियों के हित, संगठन की मजबूती और बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

महासचिव नीलेश पवार ने कहा कि बैंक के व्यवसाय में वृद्धि सर्वोच्च प्राथमिकता है और अधिकारियों के हितों की रक्षा के लिए फेडरेशन लगातार प्रयासरत है। अध्यक्ष नागेश्वर अण्णा ने बैंकों के निजीकरण का विरोध, पांच दिवसीय बैंकिंग, पुरानी पेंशन योजना की बहाली, फैमिली पेंशन में सुधार तथा 12वें द्विपक्षीय वेतन समझौते की तैयारियों पर फेडरेशन की सक्रिय भूमिका का उल्लेख किया। बैठक में विभिन्न प्रस्तावों पर सहमति बनने के बाद धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *