BREAKING NEWS
वियतनाम हादसे में मृत रांची निवासी का शव लाने में जुटा प्रशासनडिजिटल हेल्थ में मॉडल राज्य बनेगा झारखंड : इरफान अंसारीकैंब्रियन स्कूल में ‘असीमो’ लैब शुरू, रोबोटिक्स-एआई सीखेंगे विद्यार्थीसीसीएल मुख्यालय में दो दिवसीय शिविर, 296 कर्मियों की हुई जांच व आधार सेवाविश्व हृदय दिवस पर पारस एचईसी अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम, 31 अक्टूबर तक विशेष पैकेजरजरप्पा मंदिर मामले में हाईकोर्ट सख्त, 5 अक्टूबर को पर्यटन सचिव और डीसी की होगी पेशीवियतनाम हादसे में मृत रांची निवासी का शव लाने में जुटा प्रशासनडिजिटल हेल्थ में मॉडल राज्य बनेगा झारखंड : इरफान अंसारीकैंब्रियन स्कूल में ‘असीमो’ लैब शुरू, रोबोटिक्स-एआई सीखेंगे विद्यार्थीसीसीएल मुख्यालय में दो दिवसीय शिविर, 296 कर्मियों की हुई जांच व आधार सेवाविश्व हृदय दिवस पर पारस एचईसी अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम, 31 अक्टूबर तक विशेष पैकेजरजरप्पा मंदिर मामले में हाईकोर्ट सख्त, 5 अक्टूबर को पर्यटन सचिव और डीसी की होगी पेशी
Uncategorized

सेल कर्मियों को एक माह के वेतन के बराबर बोनस देने की मांग

September 29, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

बोकारो : भारतीय उद्योग मजदूर संघ (बीयूएमएस) ने सेल कर्मचारियों को दुर्गापूजा से पूर्व एक माह के सकल वेतन (Basic+DA) के बराबर बोनस देने की मांग की है। संघ के महामंत्री कुमार अमित ने सेल अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक अशोक पांडा को पत्र भेजकर वित्तीय वर्ष 2025-26 से सभी कर्मचारियों के लिए यह व्यवस्था लागू करने की मांग की।
संघ की बैठक वरीय उपाध्यक्ष रामअवतार की अध्यक्षता में बीयूएमएस कार्यालय में हुई। बैठक के बाद कुमार अमित ने सेल अध्यक्ष को पत्र भेजकर यूनियन की मांग से अवगत कराया।


संघ का कहना है कि वर्तमान में कर्मचारियों को ₹21,000 से ₹31,500 तक फ्लैट फेस्टिवल एक्स-ग्रेशिया दिया जा रहा है, जो उनके अनुसार मासिक वेतन के अनुपात में काफी कम है। संघ ने ठेका कर्मियों के बोनस प्रावधान का हवाला देते हुए कर्मचारियों के वेतन के अनुपात में बोनस भुगतान की मांग की। पत्र में टाटा स्टील में कर्मचारियों को मिलने वाले बोनस का भी उल्लेख किया गया है।
कुमार अमित ने बोनस भुगतान अधिनियम, 1965 की धारा-34 और वेतन संहिता, 2019 का हवाला देते हुए कहा कि अधिक लाभदायक परंपरा या समझौते का प्रावधान लागू हो सकता है। उन्होंने प्रबंधन से मांग पर शीघ्र कार्रवाई की अपील की।
बैठक का संचालन अशोक कुमार और धन्यवाद ज्ञापन योगेंद्र कुमार ने किया। बैठक में संघ के कई पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य मौजूद रहे।

← झारखंड बंद से पहले आज रांची में मशाल जुलूस नाबालिगों के सोशल मीडिया अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का सहयोगिनी ने किया स्वागत →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।