
तेनुघाट। ग्राम पंचायत स्वच्छता समिति में कार्यरत कर्मचारियों की बैठक तेनुघाट कृष्णा मंदिर के समीप संघ अध्यक्ष लखन यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कर्मचारियों ने झारखंड सरकार की नल-जल योजना को सफल बनाने में वर्षों से दिन-रात किए जा रहे कार्यों पर चर्चा की। कर्मचारियों ने सरकार से सम्मानजनक मानदेय निर्धारित करने, सरकारीकृत करने के साथ मेडिकल, पीएफ और अन्य भत्तों की सुविधा देने की मांग की। कर्मचारियों का कहना है कि वे संविदा पर कई वर्षों से पूरी लगन के साथ विभागीय कार्य कर रहे हैं। अपनी समस्याओं को लेकर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद को ज्ञापन सौंपा गया है। साथ ही विभागीय सचिव को भी पत्राचार किया गया है। ज्ञापन के बाद मंत्री ने कर्मियों को उचित सम्मान दिलाने का आश्वासन दिया है। बैठक में लखन यादव, ओम प्रकाश यादव, बालेश्वर यादव, छोटू यादव, अजय राम, रमानी, अमित कुमार तिवारी, हेमंत कुमार, संतोष कुमार, कैलाश यादव, अनिल कुमार, पिंटू कुमार, छोटन कुमार, संजीव कुमार व भवेश कुमार सहित कई कर्मचारी मौजूद थे।
Leave a Reply