BREAKING NEWS
हर विधानसभा में बनेगा कोल्ड स्टोरेज, किसानों को मिलेगा बाजारशतरंज में सरला बिरला स्कूल की टीम ने जीता रजत, नेशनल में बनाई जगहदीपिका पांडेय सिंह ने किया पलाश दीदी कैफे का उद्घाटनसंगठन की ताकत से झारखंड में भाजपा की सरकार बनाएंगे : कर्मवीरग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत किए बिना समावेशी विकास संभव नहीं : दीपिकाअमित शाह से मिले सुदेश, कुड़मी को एसटी दर्जे की मांगहर विधानसभा में बनेगा कोल्ड स्टोरेज, किसानों को मिलेगा बाजारशतरंज में सरला बिरला स्कूल की टीम ने जीता रजत, नेशनल में बनाई जगहदीपिका पांडेय सिंह ने किया पलाश दीदी कैफे का उद्घाटनसंगठन की ताकत से झारखंड में भाजपा की सरकार बनाएंगे : कर्मवीरग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत किए बिना समावेशी विकास संभव नहीं : दीपिकाअमित शाह से मिले सुदेश, कुड़मी को एसटी दर्जे की मांग
Uncategorized

1981 बैच के मित्रों ने सिंदरी में मनाया 61वां वर्ष, यादगार बनी शाम

July 16, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

सिंदरी : राजेंद्र उच्च विद्यालय, सिंदरी के वर्ष 1981 बैच के उतीर्ण साथियों ने अपनी जन्मभूमि सिंदरी में एकत्र होकर जीवन के 61 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाया। देशभर में विभिन्न पदों और ओहदों पर सेवा देने के बाद सेवानिवृत्ति के पश्चात सभी मित्रों ने सिया रेस्टोरेंट में मिलकर अपने अनुभव साझा किए और शाम को यादगार बना दिया।


कार्यक्रम का आयोजन पीडीआईएल सिंदरी के पूर्व महाप्रबंधक एवं वर्तमान एडवाइजर मोहम्मद अबुल कलाम अनवर ने किया, जबकि संचालन पूर्व महाप्रबंधक (पावर प्लांट) संजय सिंह ‘चंदन’ ने किया।
इस अवसर पर प्रमुख व्यवसायी नंद कुमार विनायक, वरिष्ठ पत्रकार उमेश तिवारी, एलआईसी के डेवलपमेंट अधिकारी गणेश पांडेय, पूर्व महाप्रबंधक विद्यानंद दुबे, बीसीसीएल के पूर्व वरिष्ठ अभियंता प्रियदीप घोष, डीवीसी मैथन के महाप्रबंधक व प्रोजेक्ट हेड आनंद मोहन प्रसाद, वरिष्ठ शिक्षक अजीत सिंह, प्रबंधक रवींद्र उपाध्याय, व्यवसायी शंकर लाल गुप्ता, सरदार प्रेम सिंह, हिरण्य प्रसाद, राम प्रकाश शर्मा, मुल्क राज दुबे, भाजपा नेता व केसीएन क्लब के मंडलीय अध्यक्ष रवि कुमार, समाजसेवी श्यामल अड्डो, भाजपा नेता रास बिहारी पाठक, चंद्रशेखर झा, अनुपम सुर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सभी पुराने मित्रों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया और डीजे की धुन पर झूमते हुए अपने जीवन के इस पड़ाव को उत्साहपूर्वक मनाया। अंत में संचालक संजय सिंह ‘चंदन’ ने आयोजनकर्ता मोहम्मद अबुल कलाम अनवर के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने यादगार पलों को फोटोग्राफी और सेल्फी के जरिए कैमरे में कैद किया और अपने-अपने गंतव्य के लिए प्रस्थान किया।

← बलियापुर हत्या कांड में मुख्य आरोपी माथुर गोप गिरफ्तार, भेजा गया जेल मुख्यमंत्री के ट्वीट के बाद कसमार कांड में तेजी, नाबालिग अभियुक्त गिरफ्तार →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।