
रांची: पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल) ने रांची में द्वितीय ऐश यूज़र मीट–2026 का आयोजन किया। “अपशिष्ट से समृद्धि तक” विषय पर आयोजित सम्मेलन में फ्लाई ऐश के सतत एवं नवाचारपूर्ण उपयोग पर चर्चा हुई।

पीवीयूएनएल के सीईओ ए.के. सहगल ने कहा कि फ्लाई ऐश को अपशिष्ट नहीं, बल्कि मूल्यवान संसाधन के रूप में विकसित किया जा रहा है। सम्मेलन में विशेषज्ञों ने पर्यावरण-अनुकूल निर्माण, कार्बन मार्केट और फ्लाई ऐश के वैज्ञानिक उपयोग पर विचार साझा किए। कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी विभागों, उद्योग और शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
Leave a Reply