Uncategorized

मच्छर भगाने की अगरबत्ती का धुआं बना काल, परिवार के चार लोग बेहोश

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: राजधानी की सीमा से सटे पश्चिम बंगाल के हेसाहातु गांव में बंद कमरे में मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती जलाकर सोना एक परिवार के लिए जानलेवा साबित होते-होते बचा। धुएं के कारण दम घुटने से परिवार के चार सदस्य बेहोश हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। जानकारी के अनुसार अशोक दत्ता (47), पत्नी लक्ष्मी (42), बेटी ब्यूटी (14) और बेटा महावीर (12) खाना खाने के बाद एक ही कमरे में सोए थे। कमरे में मच्छर भगाने के लिए अगरबत्ती जलाकर दरवाजे-खिड़कियां बंद कर दी गई थीं। सुबह पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया तो महावीर ने किसी तरह दरवाजा खोला। अंदर तीन लोग बेहोश मिले। सभी को अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में मुरी के नर्सिंग होम रेफर किया गया। विशेषज्ञों के अनुसार बंद कमरे में कॉइल या अगरबत्ती का धुआं जहरीला हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *